पलवल में अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, नेपाल-बिहार बॉर्डर से 10 साइबर अपराधी पकड़े

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Aug, 2025 02:48 PM

international thug gang busted in palwal

पलवल पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को निवेश कर पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके थे।

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को निवेश कर पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके थे। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से 27 मोबाइल फोन, 9 पासबुक और कई एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

एसपी वरुण सिंगला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बिहार के जोगबनी बॉर्डर से दबोचे गए। पकड़े गए अपराधी पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और नेपाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस को गिरोह से जुड़े और कई अहम राज़ हाथ लगने की संभावना है।

पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए पकड़ा

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने पलवल के ही एक व्यक्ति से लगभग 10 हज़ार रुपये की ठगी की थी। इसी शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और उन्हें फर्जी कॉल सेंटर से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये गिरोह देशभर में लोगों को निशाना बनाता था और इसके तार विदेशों में बैठे मास्टरमाइंड ठगों से भी जुड़े हुए हैं। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ितों के पैसों की बरामदगी की जाएगी।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!