पलवल में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बहा, आवागमन ठप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Aug, 2025 05:40 PM

yamuna river water level increased braj chaurasi kos parikrama route submerged

पलवल जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बह गया है, जिसकी लोगों का आवागमन बंद हो गया।

पलवल (दिनेश कुमार) : जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बह गया है, जिसकी लोगों का आवागमन बंद हो गया। नदी का पानी यमुना नदी के साथ सटे दर्जनभर गांवों में घुस चुका है और किसानों की सब्जी और कपास, बाजरे के साथ-साथ पशु चारा नष्ट हो चुका है।

सड़क मार्ग से लोगों का आवागमन बंद

यमुना का जलस्तर बढ़ने से हसनपुर से यूपी के गांव मालव की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग पानी के तेज बहाव की वजह से टूट गया है, जिसकी वजह से इस सड़क मार्ग से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। इसके साथ ही जिले के दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।यमुना नदी का पानी खेतों में खड़ी फसल में पहुंच चुका है, तो वहीं यह पानी गांव के रास्ते से होते हुए घरों तक पहुंच गया है जिससे ग्रामीणों के मन में भय पैदा हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए हथिनीकुंड बैराज के गेट खोल दिए गए हैं। 

यमुना नदी पूरे उफान

पलवल जिले में यमुना नदी अब पूरे उफान पर है। पिछले एक सप्ताह से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों की फसलें तबाह हो गई है। सबसे ज़्यादा नुकसान सब्जी उगाने  वाले किसानों का हो रहा है। 

हमारी फसलें हुई बर्बादः ग्रामीण

गांव में लोगों ने बताया कि हमारी फसलें तो बर्बाद हो गई है इसके अलावा पशुओं का चारा भी नष्ट हो चुका है। गांव में घुसे  पानी की वजह से ग्रामीणों ने बताया कि आम आदमी से लेकर घरेलू पशुओं को भारी दिक्कतें बनीं हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में यमुना का पानी घुस गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनेताओं ने अभी तक गांव का दौरा नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि  इस समस्या को लेकर वह  केंद्रीय मंत्री से कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी इस समस्या का  कोई समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!