विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो में 3 लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार

Edited By Manisha rana, Updated: 07 May, 2022 01:15 PM

married woman commits suicide

जिले के गांव अलीपुरा में विवाहिता ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाई...

करनाल : जिले के गांव अलीपुरा में विवाहिता ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाई उसमें उसने तीन लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। 

मृतका के पिता ने बताया कि वह रिटायर कर्मचारी हैं। उसकी लड़की रितू शादीशुदा थी। उसका अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था। रितु के दो लड़के हैं। कुछ दिनों से रितु अपने मित्र प्रमोद यादव के साथ रह रही थी। लेकिन अब प्रमोद उसकी लड़की रितु पर दबाव बना रहा था कि वह अपने बच्चों को छोड़ दे। इस बात से इन्कार करने पर वह भी कुछ दिन पहले रितु को छोड़कर भाग गया था। इसी परेशानी के चलते रितु ने यह कदम उठाया है। वीडियों में उसने तीन लोगों के नाम बताए जोकि सरिता, प्रमोद यादव, मोना राय हैं। उसने कहा कि यह तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!