Edited By Isha, Updated: 01 Mar, 2025 04:45 PM

यमुनानगर में हुई भारी वर्षा, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से गेहूं, सरसों समेत कई फसल को भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के बाद कई इलाकों
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता ): यमुनानगर में हुई भारी वर्षा, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से गेहूं, सरसों समेत कई फसल को भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के बाद कई इलाकों में फसले जमीन पर बिछ गई है। जिसके चलते सैकड़ो एकड़ फसल को नुकसान हुआ है। जिससे एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है।
यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुनदियाना ने कहा कि यमुनानगर जिले में भारी ओलावृष्टि से कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। संजू ने कहा कि यमुनानगर के मुस्तफाबाद, रादौर व जगाधरी ब्लॉक में भयंकर ओलावृष्टि के कारण सरसों की फसल पूरी तरीके से नष्ट हो चुकी है। गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल का नुकसान का आकलन फसल के सूखने पर पता चलेगा। उन्होंने कहा कि प्याज और मक्की की फसल भी खत्म हो गई है। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी करने की मांग की है। तो वही प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग भी किसानों द्वारा की गई है।
गेहूं की फसल का नुकसान का आकलन फसल के सूखने पर पता चलेगा। उन्होंने कहा कि प्याज और मक्की की फसल भी खत्म हो गई है। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी करने की मांग की है। तो वही प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग भी किसानों द्वारा की गई है।