प्रदेश में शुरू होगी जीरो बजट खेती : मनोहर लाल

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Feb, 2020 09:28 AM

manohar lal said zero budget farming will start in the state

सरकार ने निर्णय लिया है कि महॢष दयानंद जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को चंडीगढ़ में सभी विधायकों को आमंत्रित करके महॢष दयानंद की शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार के कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं में भी आयोजित किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल...

रोहतक(मैनपाल): सरकार ने निर्णय लिया है कि महॢष दयानंद जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को चंडीगढ़ में सभी विधायकों को आमंत्रित करके महॢष दयानंद की शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार के कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं में भी आयोजित किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को दयानंद मठ में आर्य समाज के प्रांत स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में जीरो बजट खेती शुरू होगी। पिछले दिनों विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीरो बजट खेती की सराहना कर चुके हैं। इस कार्य के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जीरो बजट खेती से बीमारियां दूर होंगी और किसानों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आचार्य बलदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन आर्य समाज की सेवा में लगाया। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपए की राशि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा को देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्राकृतिक खेती का अभियान चलाया जाएगा जोकि जीरो बजट पर होगी। 

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने से लोगों में हो रही कैंसर व शूगर जैसी गंभीर बीमारियों पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 50 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। अगले साल तक हिमाचल में अढ़ाई लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में डेढ़ लाख लोगों के पास देसी गाय है। हमने 2022 तक पूरे हरियाणा प्रदेश को भी जहरयुक्त खेती से मुक्त करने की योजना बनाई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!