मनोहर लाल ने बजाया आगामी चुनाव का बिगुल, बोले-2024 में होगी ऐसी ही होली
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 08 Mar, 2023 03:17 PM

सीएम मनोहर लाल होली के अवसर पर आज यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजय संकल्प मंच से आगामी चुनाव का बिगुल बजाया।
यमुनानगर(सुमित): सीएम मनोहर लाल होली के अवसर पर आज यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजय संकल्प मंच से आगामी चुनाव का बिगुल बजाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि 2024 के अक्टूबर में ऐसी ही होली मनाई जाएगी। हमारी सरकार सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं देश सेवा के लिए काम करती है।
कांग्रेस केवल स्वार्थ की राजनीति करती है: मनोहर लाल
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग केवल स्वार्थ की राजनीति करते हैं। जब चुनावों में कुछ समय रह जाता है तो उस समय जनता से वादा करते है। मनोहर लाल ने कहा कि जिस प्रकार रावण की जान नाभि में अटकी हुई थी। उसी प्रकार इन लोगों की जान सत्ता में बसी होती है।
हम व्यवस्था में परिवर्तन करने का काम कर रहे है: मनोहर लाल
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा को कहा की हम व्यवस्था परिवर्तन का काम कर रहे हैं। जिस तरीके से होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। उसी तरीके से हमारे विरोधी भी इस समय तड़प रहे हैं। क्योंकि उन्हें सत्ता से बाहर हुए काफी समय हो चुका है। वह किसी भी तरह सत्ता को वापस लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए वह कोई भी हथकंडा अपना सकते है। उन्होंने कहा की भाजपा ने केवल जनता के बारे में चिंता की है। शासन जनता की सेवा के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने 55 साल शासन किया, लेकिन जनता की सेवा नहीं की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए चौकीदार के रूप में किया। वहीं सीएम मनोहर लाल ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और बीजेपी के अन्य दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और इस दौरान मुख्यमंत्री भजन गाते हुए नजर आए। इस मौके पर अंबाला लोकसभा से सांसद रतनलाल कटारिया, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोरा, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मालिक आनंद व अन्य नेता मौजूद रहे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Karnal Mock Drill: करनाल में 5 स्थानों पर बजा सायरन, फिर...

पाकिस्तान की फायरिंग में हरियाणा का लाल शहीद, Poonch में थी पोस्टिंग, आज होगा अंतिम संस्कार

पानी की राजनीति करने वालों को मुंह की खानी पड़ती है, दिल्ली की तरह पंजाब में भी ऐसा होगा : विपुल गोयल

ऑपरेशन सिंदूर पर कृष्ण लाल पंवार की प्रतिक्रिया, बोले- ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है भारतीय...

Haryana Cabinet: सीएम ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, दोपहर तीन बजे होगी Meeting

Blackout: सरकार का बड़ा फैसला, इस जिलें में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट

देश की सीमाओं की सुरक्षा में हरियाणा के लाल डटे, 2.75 लाख सैनिक कर रहे सुरक्षा

'फर्जी और फेक न्यूज शेयर न करें, अन्यथा होगी कार्रवाई', भारत-पाक तनाव पर बोले पलवल DC

विकास का सफर: 7 दिन में नेपाल सहित चार राज्यों में परियोजनाओं को मिली ‘मनोहर रफ्तार’!

मुख्यालय पर बजेगा एयर रेड का सायरन तो प्रशासन ऐसे करेगा बचाव