BJP राजनीति के गुरु द्रोण बने मनोहर लाल, नवनिर्वाचित अधिकांश विधायक लेने पहुंच रहे हैं आशीर्वाद

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2024 09:08 PM

manohar lal has become guru drona of bjp politics

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जादू आज भी जम कर चल रहा है। हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायकों मूल चंद शर्मा,शहर सिंह राणा,किरण, श्रुति चौधरी,भगवान दस कबीर पंथी    इत्यादि का उनके पास पहुंच उनसे पुष्प

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जादू आज भी जम कर चल रहा है। हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायकों मूल चंद शर्मा,शहर सिंह राणा,किरण, श्रुति चौधरी,भगवान दस कबीर पंथी    इत्यादि का उनके पास पहुंच उनसे पुष्प गुच्छ से अभिननंद व आशीर्वाद लेने का यह सिलसिला सारा दिन चलता रहा।सबको पता है कि सी एम नायाब सिंह सैनी मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सबसे भरोसे के विश्वासपात्र है। हरियाणा की नई भाजपा सरकार में नई जिम्मेदारियों को मुखिया उन्हें सौंपे इसके लिए मुखिया जी के गुरु जी का आशीर्वाद लेना भी जरूरत है।

मनोहर लाल की लोकप्रियता का अंदाजा भी इसी से लगाया जा सकता है कि विधायक चंडीगढ़ परिक्रमा से पहले दिल्ली परिक्रमा कर रहे हैं।सबको समझ है कि नायब सैनी को अगर खट्टर साहिब कुछ कह देंगे तो उनका उद्धार होने का रास्ता बन जायेगा।पृष्टि जो मर्जी हों खट्टर साहिब एकएक वकालत कर देंगे यह
उम्मीद कम ही है।

मनोहार लाल पूर्ण अनुभवी,कुशल व हर पहलू की बारीकी जानते हैं।भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली से पहले उन्हें संघ की कार्यप्रणाली बेखूबी मालूम है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का राजनीतिक कल कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि हरियाणा के अंदर चुनाव जीतने वाले अधिकांश विधायक सर्वप्रथम उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल फिलहाल दिल्ली के अंदर है तथा जल्दी ही उनके चंडीगढ़ भी आने के संकेत है पूर्ण ग्राम भाजपा की विधायक दल की बैठक से पहले मनोहर लाल हरियाणा भाजपा के अधिकांश विधायकों से एक मुलाकात कर सकते हैं। 

हरियाणा भजपा राजनीति के अंदर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रुतबा महाभारत के गुरु द्रोण वाला बनता जा रहा है। क्योंकि हरियणा भारतीय जनता पार्टी की राजनीति मैं अधिकांश विधायक वर्तमान गुरु द्रोण की यूनिवर्सिटी से निकले हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!