Mango Fair: पंचकूला में मैंगो मेला आज से, CM करेंगे शुभारंभ... 6 राज्यों के आम उत्पादक किसान होंगे शामिल

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2025 11:29 AM

mango fair in panchkula from today

हरियाणा के पंचकूला में आज मैंगो मेला शुरू होगा। 32वें मेले का शुभारंभ सीएम नायब सैनी करेंगे। सरकार की तरफ से मेले में अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर के 1000 आम उत्पादकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में आज मैंगो मेला शुरू होगा। 32वें मेले का शुभारंभ सीएम नायब सैनी करेंगे। सरकार की तरफ से मेले में अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर के 1000 आम उत्पादकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
 

पंचकूला जिले के पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में आयोजित होने वाले मैंगो मेले का इतिहास बहुत समृद्ध है, इस मेले का आयोजन आज से 33 साल पहले शुरू हुआ। यानी 1992 से शुरू हुआ है। उस समय हरियाणा में भजन लाल सूबे के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने इस मेले में यूपी सहित दूसरे राज्यों को भी न्योता भेजा। यहीं से हरियाणा के इस खास मैंगो मेले की शुरूआत हुई।

हरियाणा के अलावा 5 राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र के आम उत्पादकों और इस आप पर रिसर्च करने वालों को न्योता भेजा गया है। मेले में दो ग्राम से लेकर ढाई किलो तक के आम की किस्में आती हैं। यह मेला 3 दिन तक चलेगा। मेले में हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और करनाल के बागवानी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी मेले में आएंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!