सट्टे की खाईवाली कर रहा युवक को काबू, 10910 रुपए की राशि बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Sep, 2020 12:12 PM

man who was betting is being held under control

पुलिस ने भूना के भगत सिंह पार्क के नजदीक से कट्टे की खाईवाली कर रहे एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 10910 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है...

भूना : पुलिस ने भूना के भगत सिंह पार्क के नजदीक से कट्टे की खाईवाली कर रहे एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 10910 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम हवलदार निर्मल सिंह के नेतृत्व में भूना बस स्टैंड के पास मौजूद थी।

इसी दौरान मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि रमेश कुमार पुत्र चानन राम निवासी वार्ड-15 भूना भगत सिंह पार्क के सामने खड़ा होकर सरेआम सट्टे की खाईवाली कर रहा है। टीम ने मौके पर दस्तक दी तथा सरेआम लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे रमेश कुमार को 10910 रुपए की सट्टा के पर्चा सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना भूना में गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!