सेक्टर-4 में सड़क पर पड़ा मिला अधेड़ का शव, हत्या का मौत जांच में जुटी पुलिस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Aug, 2026 07:41 AM

man found dead in sector 4 area in gurgaon

सेक्टर-4 में आज सुबह एक अधेड़ का शव पड़े मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-4 में आज सुबह एक अधेड़ का शव पड़े मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मौके पर जांच कर रहे एएसआई कृष्ण ने बताया कि सुबह राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि सेक्टर-4 में मकान नंबर 110 के बाहर सड़क के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस की मानें, जांच के दौरान मृतक के कंधे पर रगड़ लगने के निशान मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अधेड़ की मौत कोई दुर्घटना तो नहीं है। शरीर पर प्रारंभिक तौर पर कोई अन्य चोट नहीं मिली है। ऐसे में यह लग रहा है कि वह चलते ही नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। नीचे गिरने के कारण ही उसके कंधे पर रगड़ लगी होगी। मृतक ने एक धोती बांधी हुई थी उसके शरीर पर कोई अन्य कपड़ा नहीं था। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के भी प्रयास किण् जा रहे हैं। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!