Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jun, 2025 04:36 PM

उद्योग विहार एरिया में मॉरिशस से डिपोर्ट किए गए एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नौकरी की तलाश व्यक्ति कर्जा लेकर एजेंट के मार्फत मॉरीशस गया था।
गुड़गांव, (ब्यूरो): उद्योग विहार एरिया में मॉरिशस से डिपोर्ट किए गए एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नौकरी की तलाश व्यक्ति कर्जा लेकर एजेंट के मार्फत मॉरीशस गया था। वीजा में गड़बड़ी के चलते उसे डिपोर्ट कर दिया गया, लेकिन वह घर की गुड़गांव काम की तलाश में आ गया। वहीं परिजनों इसे सुसाइड की बजाय एजेंट की साजिश बताते हुआ हत्या कराए जाने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के महाराजगंज जिले के गांव धरमौली के रहने वाले 42 वर्षीय सुभाष यादव नौकरी की तलाश में मॉरीशस गया था। वह कर्जा लेकर एजेंट की मार्फत वहां गया था। सुभाष के चचेरे भाई ने बताया कि सुभाष चार बेटियों और एक बेटे का पिता था। बिहार के असगर नाम के युवक को सुभाष जानता था। असगर ने ही उसे विदेश जाकर कमाने का झांसा दिया था। उसने शिव ठाकुर नाम के एजेंट से मिलवाया। वह 12 जून को घर से निकला था। यहां से वह सीधे मुंबई गया। एजेंट के माध्यम से टिकट और वीजा लगवाया। करीब 2 लाख रुपए एजेंट को दिए थे।
इसके बाद 16 जून को उसने मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट ली थी। इसके बाद 4 घंटे के बाद मॉरीशस पहुंच गया। अनिल ने बताया कि एजेंट ने जो टूरिस्ट वीजा लगवा कर वहां भेजा था, वह सही नहीं था। मॉरीशस एयरपोर्ट पर ही सुभाष को रोक लिया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे एंट्री नहीं दी। इसके चलते दो दिन तक वह एयरपोर्ट पर ही फंसा रहा। 20 जून को उसे भारत भेज दिया गया। वहीं मुंबई आने के बाद उसकी घर पर बात हुई थी, लेकिन सुभाष ने कहा कि वह कर्जा लेकर गया था, अब वह घर नहीं आएगा। वह गुड़गांव में नौकरी करेगा और कर्जा उतारूंगा। वह डूंडाहेड़ा में किराए के कमरे में रहता था। मुंबई से वापस आने के बाद सुभाष ने असगर और एजेंट से अपने पैसे वापस मांगे थे, लेकिन एजेंट ने रुपए देने से इनकार कर दिया। जिस टेंशन में उसने कई दिन कोई काम भी नहीं किया।
रविवार सुबह अन्य किराएदारों ने कमरे के बाहर सीढ़ी से सुभाष का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। शाम को सूचना मिलने के बाद उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक के मोबाइल से परिजनों के नंबर निकाले। इसके बाद सुभाष के बड़े भाई प्रभुनाथ यादव को जानकारी दी। वहीं जिस जगह शव लटका मिला, वहां का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसमें सुभाष बांस की सीढ़ी से करीब तीन फीट ऊंचाई पर रस्सी से लटका नजर आया। वहीं परिजनों का आरोप है कि ने सुसाईड को एजेंट की साजिश बता रहे हैं। आरोप है कि एजेंट ने ही उसकी हत्या करवाई।
उद्योग विहार थाना एसएचओ बलराज ने बताया कि सुभाष को विदेश भेजने वाला एजेंट बिहार का था। सुभाष सीधे अपने घर से मुंबई के रास्ते मॉरीशस गया था। उसके पास टूरिस्ट वीजा था। उसे मुंबई वापस भेजा गया। इसके बाद वह दो दिन तक दिल्ली में रहा। गुड़गांव में वह पहले काम कर चुका था। इसलिए वह काम की तलाश में गुड़गांव आया था। विदेश नहीं जाने से वह परेशान था, संभवत इसी वजह से उसने सुसाइड किया है। प्रारंभिक जांच में सुभाष की मौत फंदा लगाने से लग रही है। इसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।