ट्रैफिक चालान बना साइबर ठगों का हथियार, युवक से की ठगी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Dec, 2025 09:25 PM

man cheated on the name of traffic challan

साइबर ठगों ने ट्रैफिक के पोस्टल चालान को अपना हथियार बना लिया है। चालान होने का मैसेज भेजकर साइबर ठग अब लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उनके बैंक खातों पर सेंध लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुशांत लोक फेज-1 में सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर ठगों ने ट्रैफिक के पोस्टल चालान को अपना हथियार बना लिया है। चालान होने का मैसेज भेजकर साइबर ठग अब लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उनके बैंक खातों पर सेंध लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुशांत लोक फेज-1 में सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक-1 निवासी सुवंश धमीजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर को उनके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का एक फर्जी मैसेज आया था। जैसे ही उन्होंने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से एक लाख 10 हजार 797 रुपये कट गए।

 

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ट्रांजैक्शन जानकारी के जरिए ठगों के गिरोह का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!