पत्नी से मिलने आए प्रेमी के पहले पैर काटे, फिर गला दबाकर मार डाला

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Jul, 2020 01:34 PM

man brutally murdered in sirsa

हरियाणा के सिरसा जिले में पत्नी से मिलने आए प्रेमी के पति ने धारदार हथियार से पहले दोनों पैर काट दिए और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी ने सरपंच को सूचना दी और पुलिस को बताया कि इन कदमों ने मर्यादा लांघी थी इसलिए सदा के लिए अलग कर दिया...

सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में पत्नी से मिलने आए प्रेमी के पति ने धारदार हथियार से पहले दोनों पैर काट दिए और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी ने सरपंच को सूचना दी और पुलिस को बताया कि इन कदमों ने मर्यादा लांघी थी इसलिए सदा के लिए अलग कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक रोड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह (32) का अपने ही पड़ोस में रहने वाले बलविंद्र सिंह की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते गुरप्रीत रविवार मध्य रात्रि बलविंद्र की पत्नी से मिलने आया। इस बात की भनक जब बलविंद्र को लगी तो उसने तेजधार हथियार उठा लिया और उसको सबक सिखाने का मन बना लिया। गुस्से में बलविंद्र ने गुरप्रीत पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। 

आरोपी इस कदर आक्रोशित था कि उसने पहले गुरप्रीत के दोनों पैर काट दिए और बाद में गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बलविंद्र ने स्वयं ही सरपंच मेजर सिंह को फोन पर सूचना दी कि उसने गुरप्रीत को मार डाला। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना पर रोड़ी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

पुलिस ने मृतक के भाई तरसेम सिंह के बयान पर बलविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी कर ली गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है।

मृतक था शादीशुदा, एक बेटा भी है
मृतक गुरप्रीत सिंह शादीशुदा था। उसके एक बेटा भी है। करीब 33 वर्षीय मृतक गुरप्रीत सिंह खेती बाड़ी करता था। उसके एक बड़ा भाई है। वही हत्यारोपी करीब 40 वर्षीय बलविंदर सिंह भी खेती बाड़ी करता था। उसके 2 बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। उसके माता-पिता भी इसी घर में रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!