राजकुमार सैनी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 24 Oct, 2019 09:59 AM

man accused of threatening to kill rajkumar saini arrested

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो और गोहाना हलके से प्रत्याशी राजकुमार सैनी को मोबाइल फोन पर काल कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करनाल जिले के गगसी

गोहाना (अरोड़ा): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो और गोहाना हलके से प्रत्याशी राजकुमार सैनी को मोबाइल फोन पर काल कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करनाल जिले के गगसीना थाने का ओंकार सिंह पुत्र रोहतास सिंह है। उसे पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया।

सैनी मंगलवार को जब मोहाना गांव स्थित बिट्स कालेज के मतगणना केन्द्र पर थे,तभी उनके मोबाइल फोन पर एक नम्बर से काल आई। इस काल में अपशब्द का प्रयोग करते हुए सैनी को जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने डी.जी.पी. और सोनीपत की एस.पी. से की थी।

पुलिस ने इस मामले में केस मोहाना थाने में दर्ज किया। यह केस लोसुपा नेता विनोद कुमार के बयान पर दर्ज हुआ। अब अनुसंधान टीम ने ए.एस.आई. अजीत सिंह के नेतृत्व में आरोपी को दबोच लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!