हरियाणा स्टेट नारकोटिक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,  300 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर दबोचा

Edited By Harman, Updated: 24 Aug, 2026 08:44 AM

major action by the haryana state narcotics bureau

चीका थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशे की तस्करी को लेकर चर्चित गांव कल्लर माजरा में स्टेट नार्कोटिक ब्यूरो (एसएनबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को 300 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है।

गुहला/चीका (कपिल शर्मा) : चीका थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशे की तस्करी को लेकर चर्चित गांव कल्लर माजरा में स्टेट नार्कोटिक ब्यूरो (एसएनबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को 300 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। कार्रवाई यमुनानगर से पहुंची एसएनबी की टीम द्वारा की गई। एसएनबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दे दिया। 

एसएनबी के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महरूफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चीका क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति नशे की बड़ी खेप लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की तथा मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करवाकर आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी भगवान दास निवासी गांव कल्लर माजरा के कब्जे से 300 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है। एसएनबी टीम ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर महरूफ अली ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में इंस्पेक्टर महरूफ अली,एस.आई. संदीप शर्मा एस.आई मतलब हुसैन,एस.आई रेशम,ए.एस.आई गुरमेल सिंह ए.एस.आई फूल सिंह,ई.एच.सी. सी-1 अशोक कुमार ई.एच.सी सुमित, ई.एच.सी कुलदीप आदि मौजूद रहे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!