मंदिर में पूजा करने आई मासूम के साथ दरिंदगी, मंहत ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2020 08:03 PM

mahath rapes a 10 year old girl who came to worship in temple

हरियाणा के  जिला रेवाड़ी के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ मंदिर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के महंत ने पूजा के लिए आई एक 10 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर समीप ही एक कोठड़े में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात...

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): हरियाणा के जिला रेवाड़ी के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ मंदिर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के महंत ने पूजा के लिए आई एक 10 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर समीप ही एक कोठड़े में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपित को राउंडअप कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार एक निवासी करीब 10 वर्षीय बच्ची गांव के ही मंदिर में पूजा के लिए गई थी। इसी दौरान मंदिर के महंत ने बच्ची को बहला-फुसलाकर समीप के ही एक कोठड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची अपने घर चली गई तथा अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा महंत को राउंड अप कर लिया।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी कांता देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई तथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!