दसवीं मंजिल से पैर फिसलने पर लांड्री संचालक की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jun, 2022 07:36 PM

laundry owner fall from society tenth floor death

खेडक़ीदौला क्षेत्र के सेक्टर-83 में दसवीं मंजिल से पैर फिसलने से लांड्री संचालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) : खेडक़ीदौला क्षेत्र के सेक्टर-83 में दसवीं मंजिल से पैर फिसलने से लांड्री संचालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


हरियाणा के सिरसा निवासी 50 वर्षीय रघुविंदर बिश्रोई यहां खेडक़ीदौला क्षेत्र में लांड्री का काम करता था। वह यहां सेक्टर-83 के जी-21 सोसाइटी में दसवीं मंजिल पर किराए पर रहता था। रघुविंदर बिश्रोई बीड़ी पीने के लिए बाहर गैलरी में गया था और बीड़ी पीते-पीते टहल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बारिश के चलते फिसलन थी और पैर फिसलने के चलते रघुविंदर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!