किसानों पर लाठीचार्ज मामला: डैमेज कंट्रोल करने पहुंचे भाजपा के तीन सांसद, नहीं बनी बात

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2020 08:41 PM

lathi charge case on farmers damage control not made by three bjp mps

कुरुक्षेत्र के पीपली में आयोजित किसान रैली के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज से सरकार की बड़ी किरकिरी हो रही है। इसी को लेकर भाजपा ने तीन सांसदों की कमेटी बनाई है जो किसान संगठनों से बातचीत करेगी। आज रोहतक के सर्किट हाउस में किसान संगठन और कमेटी के...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): कुरुक्षेत्र के पीपली में आयोजित किसान रैली के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज से सरकार की बड़ी किरकिरी हो रही है। इसी को लेकर भाजपा ने तीन सांसदों की कमेटी बनाई है जो किसान संगठनों से बातचीत करेगी। आज रोहतक के सर्किट हाउस में किसान संगठन और कमेटी के सदस्य सांसदों के बीच पहली बैठक हुई। लेकिन बैठक सिरे नहीं चढ़ पाई, हालांकि सांसदों ने कहा कि बैठक में किसानों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।

वहीं किसान संगठन कुछ नाराज दिखे ओर बीच में ही बैठक छोड़ बाहर चले गए। कमेटी में हिसार से सांसद बृजेन्द्र सिंह, भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी है, जो किसानों के सुझाव को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुचाएंगे।

PunjabKesari, haryana

दूसरी ओर सांसद धर्मबीर ने माना कि कोविड-19 की वजह से सरकार किसानों अध्यदेश के बारे में जानकारी देने में नाकाम रही है, इसलिए किसान संगठनों से राय ली जा रही है यही सुझाव केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखे जाएंगे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि ये अध्यादेश किसानों के हित में है।

दूसरी ओर किसान संगठन ने कहा कि बैठक में लाठीचार्ज पर कोई बात नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। गौरतलब है कि तीन भाजपा सांसदों की एक कमेटी बनाई गई है जो लाठीचार्ज से नाराज किसान संगठनों से बातचीत करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!