Edited By Gourav Chouhan, Updated: 30 Aug, 2022 09:25 PM

शहर के दुलीना जेल से एक ऐसे कर्मचारी को पकड़ा गया है। जो जेल में बंद हार्डकोर क्रिमिनल को नशे की दवाईयां पहुंचाता था। जेल प्रबंधन को इसकी सूचना पहले से थी। लेकिन वो उसे नशीली दवाईयों के साथ पकड़ना चाहते थे। वहीं आरोपी को 37 ग्राम सुल्फे के साथ पकड़ा...
झज्जर(दिनेश): शहर के दुलीना जेल से एक ऐसे कर्मचारी को पकड़ा गया है। जो जेल में बंद हार्डकोर क्रिमिनल को नशे की दवाईयां पहुंचाता था। जेल प्रबंधन को इसकी सूचना पहले से थी। लेकिन वो उसे नशीली दवाईयों के साथ पकड़ना चाहते थे। वहीं आरोपी को 37 ग्राम सुल्फे के साथ पकड़ा गया है। जेल प्रशासन को ही आरोपी पहले सुल्फे को छुपाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के रहते छुपा नहीं पाया।
आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है। वह झज्जर का निवासी है और दुलीना जेल में ही मेल नर्स के पद पर कार्यरत है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में अनिल गंजा नाम का हार्डकोर क्रिमिनल बंद है। जिसके पर हरियाणा,दिल्ली समेत कई राज्यों में आपराधिक मुकदमे दर्ज है। सोनू अपने गुप्तांग में नशीली दवाईयों को छुपाकर अनिल को देने ले जाता था। इसकी भनक जेल प्रशासन को लगी तो एक टीम का गठन करके आरोपी को पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।