कुरूक्षेत्र में बने, हरियाणा की अलग राजधानी- पूर्व मंत्री करण दलाल

Edited By Vivek Rai, Updated: 18 May, 2022 06:53 PM

kurukshetra should be capital of haryana  former minister karan dalal

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने हरियाणा के लिए अलग राजधानी बनाने की मांग को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश के लिए अलग राजधानी बनाई जानी चाहिए। दलाल ने कहा कि वे प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर जाकर...

कुरूक्षेत्र(रणदीप): कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने हरियाणा के लिए अलग राजधानी बनाने की मांग को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश के लिए अलग राजधानी बनाई जानी चाहिए। दलाल ने कहा कि वे प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर जाकर हरियाणा की अलग राजधानी बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आज तक जुगाड़ पर चल रहा है । प्रदेश को अब उधार की राजधानी से छुटकारा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे कई राज्य हैं, जिनके पास एक से अधिक राजधानी हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पास दो-दो राजधानी हैं, आंध्र प्रदेश की 3 राजधानी है जबकि हरियाणा के पास अपनी एक भी राजधानी नहीं है। करण सिंह दलाल ने कहा कि अलग राजधानी बनने से हरियाणा के लोगों को रोजगार मिलेगा ।

राजधानी बनने के लिए कुरुक्षेत्र हर तरह से उपयुक्त- दलाल

करण सिंह दलाल ने कहा कि राजधानी की मांग के लेकर वे एक सर्वदलीय संगठन तैयार कर रहे हैं,  जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। इसके जरिए वे हरियाणा प्रदेश की अलग राजधानी बनाने की अलख जगाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का सपना था कि कुरुक्षेत्र को हरियाणा की अलग राजधानी बनाया जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रदेश के मध्य में है और हर तरह से राजधानी के लिए उपयुक्त भी है। इसलिए कुरुक्षेत्र को राजधानी बनाया जाना चाहिए। वह इसके लिए प्रयास करेंगे और हर स्तर पर आवाज उठाने का भी काम भी करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!