अभेद किले में तब्दील हुआ Kurukshetra ,चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा.. इन रूटों पर प्रतिबंध

Edited By Isha, Updated: 07 Dec, 2024 06:12 PM

kurukshetra has turned into an impenetrable fortress

कुरुक्षेत्र में 8 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) सहित काफी संख्या में वीआईपी शिरकत करेंगे। इसको लेकर जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में 8 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) सहित काफी संख्या में वीआईपी शिरकत करेंगे। इसको लेकर जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 

जानकारी देते हुए वरुण सिंगला ने बताया कि 8 दिसम्बर को ब्रह्मसरोवर एरिया में आमजन के लिए गाड़ियों प्रतिबंध रहेगा ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र शहर में आने वाले सभी मार्गो पर नाके लगाये गये हैं जो यातायात वयवस्था को संभालेंगे। कुरुक्षेत्र शहर में ब्रह्मसरोवर एरिया में आमजन की गाड़ियों को कुछ घंटों के लिए बन्द किया गया है।

 

इन रुटों पर रहेगा यातायात पर प्रतिबंध
 

  • 8 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्डगेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ओडिटोरियम, स्पोर्ट ग्राउंड, ब्रह्मसरोवर के दक्षिण एरिया में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर आमजन के लिए आवागमन कुछ समय के लिए प्रतिबंध रहेगा।
  •  
  • इसके साथ-साथ पेहवा से आने वाले हैवी वाहनों जो यमुनानगर करनाल वा दिल्ली वा अम्बाला जाने के लिए पेहवा नरकातारी से ढाण्ड रोड मिर्जापुर टी-प्वाइंट दयालपुर किरमिच रोड, चनारथल किरमिच रोड बीआर चौक से होते हुए यमुनानगर करनाल वा दिल्ली वा अम्बाला जा सकते है वा यमुनानगर करनाल वा दिल्ली वा अम्बाला से पेहवा कैथल जाने वाले व्हीकल 100 फुटा रोड से होते हुए ब्रहमा चौक, उद्यम सिंह चौक, बी आर चौक चनारथल किरमिच रोड दयालपुर के रास्ते मिर्जापुर होते हुए कैथल पेहवा जा सकते हैं।
  •  
  • नंदाजी स्मारक के पीछे सरकारी टोयले के पास जो रास्ता सैन भगत चौक की तरफ जाता है वह रास्ता वीवीआईपी आगमन के चलते के आमजन के लिए बन्द किया गया है। इस मार्ग पर भी वीवीआईपी आगमन से लेकर प्रस्थान करने तक यातायात बन्द रहेगा। इस बारे में सभी थाना प्रभारी व संबन्धित अधिकारियों को आदेश जारी किए गए है। आम जनता के लिए पार्किंग स्थल 18 मंजिला मंदिर के पास तिरुपति बाला जी मंदिर के पीछे पार्किंग स्थल बनाया गया है।
  • पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र वरुण सिंगला ने जिला वासी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि 8 दिसम्बर 2024 को बिना किसी एमरजेंसी के ब्रह्मसरोवर की तरफ वाहन लेकर ना जाएं बल्कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। गीता महोत्सव में आने वाले पर्यटकों से भी अपील है कि अपने वाहनों को सड़को पर ना खड़ा करें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। नाकों या पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा दिए गये निर्देशों की पालना करके प्रशासन का सहयोग करें।
  •  

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!