Kurukshetra : शहनाई बजने से 6 दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार, DJ बजाने को लेकर पड़ोसियों से हुआ था विवाद

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Sep, 2026 04:14 PM

kurukshetra groom arrested six days before the wedding dispute with neighbors

कुरुक्षेत्र की शोरगिर बस्ती में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र की शोरगिर बस्ती में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने 14 सितंबर को शादी करने जा रहे दूल्हे चांद समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। सोमवार को घायल पक्ष के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस पर उनकी शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

दूल्हे के पिता के अनुसार, रविवार को वह अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने पंजाब गए हुए थे। इसी दौरान घर पर डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। उनका आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के लोग जुआ खेल रहे थे और शादी वाले घर में बज रहे डीजे को बंद करने की धमकी दे रहे थे। DJ बंद नहीं करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी पत्नी समेत परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं।

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिवार की शिकायत सुनने के बजाय दूल्हे चांद को अपने साथ ले गई। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस चांद के नाबालिग बेटे को भी साथ ले गई। परिजनों के मुताबिक, चांद की शादी 14 सितंबर को तय है और शादी से महज छह दिन पहले उसकी गिरफ्तारी से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट में चांद की मां को भी चोटें आई हैं, लेकिन घायल होने के बावजूद उनकी शिकायत और मेडिकल कार्रवाई पर उचित ध्यान नहीं दिया गया। इसी को लेकर सोमवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष जताया।

वहीं, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दूल्हे चांद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!