Action: कुरुक्षेत्र बिजली निगम XEN सस्पेंड, मंत्री असीम बोले- जनता के साथ करते हैं दुर्व्यवहार

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2024 04:50 PM

kurukshetra electricity corporation xen suspended

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के न्यू लघु सचिवालय में शुक्रवार को हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री असीम गोयल एक्शन मोड़ में नजर आए। बैठक में उन्होंने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के न्यू लघु सचिवालय में शुक्रवार को हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री असीम गोयल एक्शन मोड़ में नजर आए। बैठक में उन्होंने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।  मंत्री असीम गोयल ने बताया कि  वे जनता के साथ  दुर्व्यवहार करते हैं। बैठक के दौरान गैरहाजिर रहे DETC को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के   निर्देश दिए गए।

कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के एजेंडे में कुल 14 शिकायतें रखी गई थी। इनको सुनने के बाद 9 शिकायतों को फाइल किया गया है, जबकि बकाया शिकायतों को पेंडिंग रखा गया है। इसके अलावा बैठक में 28 और नई शिकायतें भी सुनी गई। जिन पर राज्य मंत्री असीम गोयल ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि अधिकारियों को पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। उनकी सरकार पब्लिक की समस्याओं के समाधान के लिए बनी है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता हिमांशु पंवार का जनता के प्रति वे-ऑफ टॉकिंग ठीक नहीं था। इसके अलावा उनके विभाग की काफी शिकायतें भी मिल रही थी। इस कारण उनको सस्पेंड करने की आदेश जारी किए गए हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!