रतिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों के दौरे पर कुमारी सैलजा, बोलीं- पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 05 May, 2024 04:42 PM

kumari selja on tour of many villages of ratia assembly constituency

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गलत नीतियों को लागू...

चंडीगढ़/रतिया: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गलत नीतियों को लागू कर पूरे देश के लोगों को ठगा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को लोगों को रोने के लिए विवश कर दिया है। मगर अब समय बदल रहा है, देश में लोग भी बदलाव चाहते हैं, लोकतंत्र में मतदाता बड़ी शक्ति होती है। पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है और लोग वोट की चोट से मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुके हैं।

कुमारी सैलजा ने रविवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। उन्होंने गांव भिरडाना में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई भी आदमी छोटा नहीं होता, सबकी आवाज बराबर होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन ने देश को काफी पीछे धकेल दिया है। किसान, बेरोजगार, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी, सभी हकों के लिए सड़को पर आकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पर अहंकार में डूबी इस सरकार को कुछ भी दिखाई नहीं देता है। उन्होंने कहा कि उनके पिता चौ. दलबीर सिंह की चिट्ठियों को जिस प्रकार लोगों ने इतने प्यार से संभालकर रखा है मेरा वचन है कि मैं उतने ही समर्पण से आपके हर सपने को संवारूंगी। ये वक्त कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का और देश को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आज सिरसा ही नहीं देश बदलाव के लिए तैयार है और बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता केवल और केवल मतदान की प्रतीक्षा कर रहा है ताकि इस जनविरोधी सरकार को अलविदा कहा जा सके। पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है। देश के किसानों की वर्तमान हालात का जिक्र करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि आज किसानों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है वह आवाज उठाना चाहता है पर लाठी डंडों से हर बार उसकी आवाज दबाई जा रही है। अभी तक एमएसपी लागू नहीं की गई लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही एमएसपी कानून लागू किया जाएगा। भाजपा सरकार  किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। भाजपा सरकार को किसान हितैषी कहलाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से किसानों का जमकर शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन कृषि क्षेत्र में गहरे संकट की घंटी बजा रहा है। भाजपा/एनडीए सरकार की प्रतिक्रिया संवेदनहीन और क्रूर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य नहीं मिलता; न ही उत्पादकों के पास अपनी उपज के विपणन के लिए पर्याप्त रास्ते हैं। निर्यात नियंत्रण ने किसानों को कमजोर कर दिया है। खेतिहर मजदूरों की दुर्दशा तो और भी बदतर है; काम की उपलब्धता अनियमित है और मजदूरी लगभग 04 वर्षों से स्थिर है

कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने किसानों और खेतिहर मजदूरों के संकटकाल की पुकार पर ध्यान दिया है और कांग्रेस उनके दर्द को कम करने और कृषि को एक आकर्षक आजीविका बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रिसाल सिंह पूर्व विधायक, राजपाल सिंह भूखडी पूर्व विधायक, जयपाल सिंह लाली, मंगतराम लवास और सुरेंद्र वरतिया आदि मौजूद थे।

सैलजा पर पुष्पवर्षा कर किया जोरदार स्वागत

गांव भिरडाना में पहुंचने पर लोगों ने कुमारी सैलजा का  पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बुजुर्ग महिलाओं ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंंने सैलजा के पिता चौ.स्व. दलबीर सिंह के साथ काम किया था जिन्होंने कहा कि उनका तो सैलजा के साथ पहले से नाता है अब तो दस रिश्ते को और मजबूत करना है। सैलजा के प्रति महिलाओं में उत्साह और जोश देखते ही बनता था, कुछ महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। सैलजा ने उनसे वोट की अपील की।  

सैलजा का डबवाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा आज

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 6 मई को डबवाली विधानसभा के अनेक गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में शामिल होकर वोट की अपील करेंगी। वे 09.30 बजे - घुकांवाली, 10.00 बजे - नूहियांवाली, 10.30 बजे - सलाम खेड़ा, 11.00 बजे - जंडवाला जाटान, 11.30 बजे - जगमालवाली, 12.00 बजे - पिपली, पाना, टप्पी, 12.30 बजे - असीर, 01.00 बजे - माखा
01.30 बजे - खोखर,  02.00 बजे - हस्सु ,02.30 बजे - नौरंग, 03.00 बजे - तिगड़ी, चट्ठा, 03.30 बजे - फुल्लो, 04.00 बजे - देसू जोधा, 04.30 बजे - पन्नीवाला मोरिका, 05.00 बजे - जोगेवाला, 05.30 बजे -  मांगेआना,  06.00 बजे - गांव डबवाली, 06.30 बजे - वार्ड नंबर 13, 14, 15 की सभा, 07.00 बजे -  वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 की सभा को संबोधित करेंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!