लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान खर्च करने में सबसे आगे रहे कृष्ण पाल गुर्जर

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2019 11:34 AM

krishna pal gujjar was spending money during the election campaign

लोकसभा चुनाव प्रचार दौरान दिग्गज नेताओं ने न सिर्फ जमकर प्रचार किया बल्कि लाखों रुपए भी पानी की तरह बहा दिए। हर उम्मीदवार को प्रचार दौरान 70 लाख रुपए तक खर्च करना था। हालांकि लगभग सभी

डेस्कः लोकसभा चुनाव प्रचार दौरान दिग्गज नेताओं ने न सिर्फ जमकर प्रचार किया बल्कि लाखों रुपए भी पानी की तरह बहा दिए। हर उम्मीदवार को प्रचार दौरान 70 लाख रुपए तक खर्च करना था। हालांकि लगभग सभी उम्मीदवारों ने तय सीमा को ध्यान में रख खर्च किया परंतु सबसे ज्यादा खर्च करने वाले नेताओं में फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर हैं।  सूत्रों की मानें तो उन्होंने 68,93,839 रुपए खर्च किए। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अवतार भड़ाना रहे उन्होंने प्रचार दौरान 68,15,540 रुपए खर्च किए। तीसरे स्थान पर भाजपा के बृजेंद्र सिंह रहे उन्होंने प्रचार दौरान 64,53,067.40 रुपए खर्चे। चौथे स्थान पर भाजपा की सुनीता दुग्गल हैं उन्होंने 60,01,849 रुपए खर्चे। 

जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला 59,73,699 रुपए खर्च कर 5वें स्थान पर रहे। कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने 55,14,195 रुपए खर्च किए। कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने 54,92,587 रुपए खर्च किए। दीपेंद्र हुड्डा ने 50,22,276 रुपए खर्च किए। कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने 48,44,693 रुपए खर्चे। भाजपा नेता धर्मवीर सिंह ने 47,32,113 रुपए खर्च किए। भाजपा नेता राव इंद्रजीत ने 46,80,462 रुपए  खर्चे। जजपा नेता स्वाती यादव ने 44,88,802 रुपए खर्चे।

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने 43,70,707 रुपए खर्चे। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 43,60,066 रुपए खर्चे। कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई ने 41,85,874 रुपए खर्चे। इनैलो नेता अर्जुन चौटाला ने 39,35,452 रुपए खर्चे। कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने 38,03,681 रुपए खर्च किए। जजपा-आप नेता नवीन जयहिंद ने 36,09,871 रुपए खर्चे। भाजपा नेता रतन लाल कटारिया ने 33,46,000 रुपए खर्चे। इनैलो नेता महेंद्र सिंह चौहान ने 23,71,409 रुपए खर्चे। इनैलो नेता सुरेश कौथ ने 14,15,038 रुपए खर्च किए।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!