Haryana : जानें Diwali पर कैसा रहने वाला है Weather? पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, इस दिन से बदलेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Oct, 2024 11:36 AM

know how the weather is going to be on diwali

हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दीपावली के त्योहार के साथ ठंड की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दीपावली के त्योहार के साथ ठंड की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। अगले 6 दिनों के भीतर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती हैं। आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। इसके अलावा सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। वहीं 24 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और लोगों को दिन में होने वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खराब होने लगी शहरों की हवा

वहीं पराली जलाने से हरियाणा की अबोहवा काफी खराब हो रही है। दिल्ली से लगते अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!