कांग्रेस सांसद पर किरण चौधरी का पलटवार, कहा- इस बयान से पता चलती है कांग्रेस मनोदशा महिला विरोधी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 22 Jun, 2024 03:59 PM

kiran chaudhary hit back at jai prakash

किरण चौधरी ने हिसार सांसद जेपी के बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने बंसी लाल की विरासत को लेकर कहा था कि देश पुरुषों से चलता है बेटे के बाद पोता वारिस होता है। जेपी के इस बयान किरण चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हैरानी है कि एक...

भिवानीः किरण चौधरी ने हिसार सांसद जेपी के बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने बंसी लाल की विरासत को लेकर कहा था कि देश पुरुषों से चलता है बेटे के बाद पोता वारिस होता है। जेपी के इस बयान किरण चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हैरानी है कि एक सांसद महिलाओं की तौहीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेपी की बहुत घटिया और छोटी सोच है। वे अपनी ही पार्टी के नेताओं की तौहीन कर रहे हैं, क्या नेहरू के विरासत इंदिरा गांधी ने नहीं संभाली थी।  

बंसीलाल ने श्रुति को पहनाई थी विरासत की पगड़ी: किरण चौधरी 
तोशाम विधायक ने कहा कि परिवार का वारिस केवल एक पुरुष हो सकता है महिलान नहीं यह एक मात्र बयान नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस सांसद को याद दिलाते हुए कहा कि क्या वे भूल गए हैं कि इस देश को इंदिरा गांधी जैसी मजबूत नेतृत्वकर्ता मिली थीं। यह भी याद नहीं कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाया। अब इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे संकल्पों से नारी शक्ति को मजबूती प्रदान की।  

किरण चौधरी ने कहा कि इस तरह की पितृसत्तात्मक मानसिकता हमारे समाज की प्रगतिशील सोच और महिलाओं के संघर्ष का अनादर करती है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए, मैं सभी से अपील करती हूं कि वे इस भेदभावपूर्ण सोच का विरोध करें और महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़े हों।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सांसद बताएंगे की कैसे पंडित नेहरू के बाद कैसे इंदिरा गांधी उनकी विरासत की उतराधिकारी हो गई? राजीव गांधी के बाद कैसे सोनिया जी उनकी विरासत की उतराधिकारी हो गई?इस बयान से कांग्रेस पार्टी की मनोदशा का पता चलता है की कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी पार्टी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!