करनाल विधानसभा उपचुनाव : नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से जीते, त्रिलोचन सिंह को दी करारी मात

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2024 04:59 PM

nayab singh saini won by 41483 votes

हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर 25 मई को उप चुनाव हुआ था।  यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच छा। इस विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने शानदार जीत हासिल की है।  नायब सिंह...

करनालः हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर 25 मई को उप चुनाव हुआ था।  इस विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने शानदार जीत हासिल की है।  नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से जीते वहीं त्रिलोचन सिंह ने अपनी हार मान ली है।

बता दें कि हरियाणा के करनाल सीट पर लोकसभी चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। यहां से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर भाजपा के उम्मीदवार है। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। शुरुआत में खट्‌टर पिछड़े लेकिन उसके बाद लगातार लीड लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लगभग मनोहर लाल अपनी जीत पक्की कर चुके है। 

वहीं सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के बाद रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा भी चुनाव जीत गए हैं। सैलजा ने BJP उम्मीदवार अशोक तंवर को करीब सवा 2 लाख वोटों से हराया। वहीं दीपेंद्र हुड्‌डा ने बीजेपी के अरविंद शर्मा को 3 लाख 16 हजार 528 मतों से मात दी। इसके अलावा करनाल से BJP के मनोहर लाल खट्‌टर 2 लाख से ज्यादा, फरीदाबाद से BJP के कृष्णपाल गुर्जर डेढ़ लाख से ज्यादा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह 35 हजार से ज्यादा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा 2 लाख से ज्यादा वोटों की लीड ले चुके हैं। जिनकी जीत तय मानी जा रही है।

सोनीपत और कुरुक्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। वहीं गुरुग्राम में भाजपा को और हिसार व अंबाला में कांग्रेस को बढ़त है।  सिरसा और हिसार में कांग्रेसियों ने रिजल्ट से पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!