AI तकनीक से लैस होगा कलेसर नेशनल पार्क, 42 मीटर ऊंचा टावर देगा पल-पल की जानकारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Feb, 2026 01:07 PM

kalesar national park will be equipped with ai technology a 42 meter high tower

हरियाणा का कलेसर नेशनल पार्क अब केवल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हाई-टेक सुरक्षा के लिए भी जाना जाएगा।

यमुनानगर (परवेज खान)- हरियाणा का कलेसर नेशनल पार्क अब केवल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हाई-टेक सुरक्षा के लिए भी जाना जाएगा। वन्यजीवों के संरक्षण और जंगलों की सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब कलेसर के घने जंगलों की निगरानी कोई इंसान नहीं, बल्कि 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' यानी AI  करेगा। जंगल में लगी आग हो या शिकारियों की घुसपैठ हर छोटी-बड़ी हलचल पर अब पलक झपकते ही विभाग को सूचना मिल जाएगी।

वन विभाग की योजना के अनुसार, जंगल के बीचों-बीच 42 मीटर ऊंचा एक विशाल टावर लगाया जाएगा, जबकि दूसरा टावर वाइल्डलाइफ विभाग के ऑफिस में स्थापित होगा। ये टावर महज लोहे के ढांचे नहीं, बल्कि AI आधारित स्मार्ट निगरानी प्रणाली का हिस्सा होंगे। इन पर लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और सेंसर रियल टाइम डेटा एनालाइज करेंगे। पंचकूला की मुख्य वन संरक्षक बी. निवेदिता के अनुसार, यह तकनीक न केवल जंगलों को सुरक्षित रखेगी, बल्कि मानव और वन्यजीवों के बीच होने वाले संघर्ष को कम करने में भी मददगार साबित होगी।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!