Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jul, 2025 12:15 PM

हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी आई है। जींद जिले से राजधानी दिल्ली की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी।
हरियाणा डेस्क : हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी आई है। जींद जिले से राजधानी दिल्ली की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी। NH-352A नाम से एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच का सफर और आसान हो जाएगा। हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा होगा।
1380 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाइवे
बताया जा रहा है कि हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा, जो सोनीपत और गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगा। हाईवे के निर्माण की कुल लागत 1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हाईवे के बनने से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इससे जींद से दिल्ली का सफर आसान होगा।आपको बता दें कि अभी जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या रोहतक का रास्ता अपनाना पड़ता है, जो काफी लंबा है। इस हाईवे के खुलने से दिल्ली पहुंचने में सिर्फ सवा घंटे का समय लगेगा। वहीं चंडीगढ़-दिल्ली का सफर ढाई घंटे कम हो जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)