Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2026 09:01 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने जींद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र (27 अप्रैल) में गेहूं खरीद को लेकर पूरे दिन
जींद(अमनदीप पिलानिया): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने जींद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र (27 अप्रैल) में गेहूं खरीद को लेकर पूरे दिन चर्चा करने की मांग की। सुरजेवाला ने कहा कि इससे पिछले घोटालों की जिम्मेदारी तय हो सकेगी और अगली फसलों के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा सकेगी।सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार के सारे गोदाम फसलों से भरे पड़े हैं।
हेफेड, वेयरहाउस और DFC के पास 92 प्रतिशत क्षमता भरी हुई है, जबकि केवल 1 प्रतिशत स्टोरेज बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गोदामों की फ्यूमिगेशन (धूम्रशोधन) नहीं की गई तो अनाज खराब हो जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरजेवाला ने महिला आरक्षण कानून का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में पहले ही पारित हो चुका है और विपक्ष ने इसके पक्ष में वोट दिया था। अगर मुख्यमंत्री की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं, तो इस बिल को तुरंत लागू करवा दें।
उन्होंने विभिन्न पार्टियों के नेताओं की मांस खाने की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा, "हरियाणा का आदमी शाकाहारी है, लेकिन मेरा मानना है कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग संस्कृति और भोजन का तरीका है। समुद्री इलाकों में लोग मछली खाते हैं, वहां खेती नहीं होती। हम दूसरों की संस्कृति का अपमान नहीं करते, जब तक वे हमारी भावनाओं को आहत न करें। यही भारत है, यही कांग्रेस है—बाकी सब पनचंडा है।"रणदीप सुरजेवाला ने हाल के दिनों में हरियाणा की विभिन्न अनाज मंडियों (अंबाला, कैथल आदि) का दौरा कर गेहूं खरीद में हो रही अव्यवस्था, उठान न होने और किसानों-आढ़तियों की परेशानियों को लेकर भी सरकार को घेरा था। उन्होंने दावा किया कि मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हैं, लेकिन खरीद सुस्त है, जिससे किसान, मजदूर और आढ़ती संकट में हैं।यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच हुई है, जिसमें कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगा रही है।