दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का जजपा ने किया गठन

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2019 09:44 AM

jjpa formation of delhi state executive

दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए जननायक जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए नियुक्तियां की। जजपा के दिल्ली प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में डा.श्याम

चंडीगढ़ (पांडेय) : दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए जननायक जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए नियुक्तियां की। जजपा के दिल्ली प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में डा.श्याम लाल को को-आर्डीनेटर और जयवीर गांधी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वीरेंद्र व सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है। रोहताश सहरावत को संगठन सचिव नियुक्त तथा सुखदेव डागर व धर्मपाल डबास को महासचिव बनाया है। 

इनके अलावा सचिव की जिम्मेदारी लोकेश महलावत,अमित, हंसराज और आर.पी. चौधरी को सौंपी है। दिल्ली जजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत ने बताया कि पार्टी ने प्रदीप शौकीन को कार्यालय सचिव व जोरा सिंह को प्रचार सचिव नियुक्त किया है। चंद्रभान राठी कैशियर की कमान संभालेंगे। इनके अलावा पार्टी ने 5 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति करते हुए अजय राज शौकीन, दयाचंद गुलिया, विक्रम गुलिया, राम कृष्ण और अजय देसवाल को नियुक्त किया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जजपा ने दिल्ली में युवाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करने के लिए किसान प्रकोष्ठ,युवा प्रकोष्ठ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का भी गठन किया है। महावीर डबास को किसान सैल,वकील एम.एस. खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, गोपाल सिंह मोर को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ और विक्रम देसवाल को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!