जेजेपी की नई राज्य कार्यकारिणी का गठन, डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Sep, 2025 03:34 PM

jjp new state executive committee jaswinder singh khaira senior vice president

युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की। जेजेपी ने 18 वरिष्ठ युवा पदाधिकारी घोषित किए है, जिसमें कुरुक्षेत्र से डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कुरुक्षेत्र: युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की। जेजेपी ने 18 वरिष्ठ युवा पदाधिकारी घोषित किए है, जिसमें कुरुक्षेत्र से डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी डॉ. खैहरा को उनके लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्य, जुझारू नेतृत्व और जनता के बीच गहरी पकड़ को देखते हुए सौंपी है। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सूची जारी की है।

इस अवसर पर डॉ. खैहरा ने कहा कि “युवा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं पार्टी का दिल से आभार व्यक्त करता हं और विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष श्री बृज शर्मा और संगठन के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ा दायित्व भी है और वे संकल्प लेते हैं कि पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। 

लंबे समय से कुरुक्षेत्र क्षेत्र में युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय डॉ. खैहरा की साफ-सुथरी छवि, जमीनी जुड़ाव और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में न केवल कुरुक्षेत्र बल्कि पूरे हरियाणा में युवा जेजेपी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने आशा जताई है कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा शक्ति और अधिक मजबूती से पार्टी से जुड़ेगी। 

डॉ. खैहरा ने कहा कि वे आने वाले समय में गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं, किसानों, मजदूरों और व्यापारी वर्ग से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को समझेंगे और पार्टी मंच पर मजबूती से उनकी आवाज उठाएंगे क्योंकि उनका मानना है कि युवाओं को राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

 जेजेपी की नई राज्य कार्यकारिणी

युवा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

  • जसविंदर खेहरा
  • विनेश गुर्जर
  • सुरेंद्र राठी

 
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष

  • राहुल सैनी
  • अमन शर्मा
  • विपिन यादव
  • सुनील बूरा
  • रामविलास बनियानी
  • राकेश सिहाग
  • नरेंद्र डागर
  • आशिष निम्बड़ी
  • नवीन राव
  • दीपक शर्मा
  • तेजू राव
  • अमित अंतिल

युवा प्रदेश प्रधान महासचिव

  • राजेश कुमार उर्फ राजू पाई 

युवा प्रदेश संगठन सचिव

  • रणदीप सिंह मटदादू

युवा प्रदेश कार्यालय सचिव

  • विनीत सहरावत

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!