IPS की तबादला सूची पर फिर फंसा पेंच, विज नेेेे नए अफसरों को जिलों की कमान देने की दी सलाह

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2020 11:06 AM

ips transfer list screwed again home minister vij advised

हरियाणा में आई.पी.एस. अफसरों की तबादला सूची पर एक बार फिर से मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच पेंच फंस गया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की ओर से तैयार की गई तबादला सूची पर....

चंडीगढ़ (अविनाश पांडेय) : हरियाणा में आई.पी.एस. अफसरों की तबादला सूची पर एक बार फिर से मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच पेंच फंस गया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की ओर से तैयार की गई तबादला सूची पर गृह मंत्री अनिल विज ने कुछ अड़चन लगा दी है। विज ने कई अफसरों के नामों पर असहमति जताते हुए कुछ नए अफसरों को जिलों की कमान देने की सलाह दी है।

विज की इस सलाह के बाद अब सूची ठंडे बस्ते में डाल दी गई है, जबकि पिछले 10 दिनों से प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिले बिना पुलिस अधीक्षक के चल रहे हैं। इन जिलों के पुलिस कप्तान ट्रेनिंग पर गए हुए हैं, जहां पड़ोसी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ऐसे में अब पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी करना भी सरकार के लिए जरूरी हो गया है।

हाईकमान के आदेशों पर विज के पास भेजी गई प्रस्तावित सूची
सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो आई.पी.एस. अफसरों की पहली तबादला सूची में विवाद बढऩे पर पार्टी हाईकमान की ओर से कोई भी सूची जारी करने से पहले गृह मंत्री से सलाह-मशविरा करने का आदेश दिया गया था। बताया गया कि उक्त आदेशों के तहत ही मुख्यमंत्री कार्यालय के बड़े अफसर ने खुद गृह मंत्री से सूची पर सलाह-मशविरा किया, लेकिन विज ने इस सूची के कई नामों पर अपनी असहमति जताई है।  

विज के पेंच फंसाने से दोबारा फाइनल होगी तबादला सूची
सूत्रों की मानें तो गृह मंत्री की ओर से तबादला सूची पर पेंच फंसाने के कारण अब मुख्यमंत्री कार्यालय में नए सिरे से सूची तैयार करने पर मंथन शुरू हो गया है। अब देखना यह होगा कि विज की ओर से जिन अफसरों के नामों की सिफारिश की गई है उन्हें सूची में सही स्थानों पर जगह मिलती है या नहीं।

13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला तय
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आई.पी.एस. अफसरों की जो सूची तैयार की गई है उनमें करीब 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला तय माना जा रहा हैं। वजह साफ है कि 6 आई.पी.एस. का प्रोमोशन होगा तो 5 जिलों के एस.पी. ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। प्रदेश के 5 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के ट्रेनिंग पर जाने के कारण जहां रुटीन काम बाधित हो रहा है तो वहीं 5 आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षकों का प्रोमोशन भी तय हो गया है।

इनमें झज्जर के एस.पी. अशोक कुमार, सिरसा के एस.पी. अरुण नेहरा, यमुनानगर के एस.पी. कुलदीप यादव, एस.पी. अश्विनी कुमार और सुखबीर पहलवान को जल्द ही डी.आई.जी. पद पर प्रोमोशन मिल जाएगा। ऐसे में अगली तबादला सूची में करीब 2 दर्जन आई.पी.एस. अफसरों का नाम हो सकता है जिसमें कई ऐसे अफसरों को एस.पी. की पोस्टिंग मिल सकती है जो लंबे समय से खुड्डेलाइन पोस्टिंग पर चल रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!