ओवरलोड़िंग में शामिल मंत्रियों की संलिप्तता की हो जांच : जयहिंद

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 01 Dec, 2018 09:40 AM

investigation of involvement of ministers involved in overloading

प्रदेश सरकार के 2 मंत्रियों ने सी.एम.ओ. कार्यालय के साथ मिलकर नवगठित दादरी जिले को बर्बाद किया है। मंथली व ओवरलोड़िंग में शामिल मंत्रियों की संलिप्तता की जांच हो तो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने ....

चरखी दादरी(पंकेस): प्रदेश सरकार के 2 मंत्रियों ने सी.एम.ओ. कार्यालय के साथ मिलकर नवगठित दादरी जिले को बर्बाद किया है। मंथली व ओवरलोड़िंग में शामिल मंत्रियों की संलिप्तता की जांच हो तो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा। यह बात शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कही। 

इससे पूर्व उन्होंने जिला अध्यक्ष रिम्पी फौगाट की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित हुई। प्रदेशाध्यक्ष जयहिंद ने सरकार और उसके मंत्रियों पर गम्भीर आरोप भी लगाए। जयहिंद ने कहा कि के.एम.पी. निर्माण में भी धांधली बरती गई है, क्योंकि इसके निर्माण में घटिया स्तर का माल लगाया गया है। जो सी.एम.ओ. कार्यालय से मिलकर कम्पनियों ने दादरी के खनन क्षेत्र से घटिया व निम्न स्तर का माल लगाकर बड़ा घोटाला किया। 

हरियाणा में भाजपा सरकार ने किसानों को लूटने का कार्य किया हैं। बीमा योजना के नाम पर जहां कृषि मंत्री मालामाल हुए हैं तो उन्होंने किसानों को कंगाल कर दिया है। भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में किए वायदे पूरे नहीं किए हैं यही कारण है कि आज हर वर्ग सरकार से परेशान व हताश है। सरकार को कर्मचारियों की मांग पूरी करते हुए विधानसभा में विधेयक लाकर पुरानी पैंशन बहाल करनी चाहिए। हरियाणा में आप की सरकार बनने पर सबसे पहले पुरानी पैंशन बहाल करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!