वरूण मेहता ने फिर चमकाया देश का नाम, 3 महीने अभ्यास कर पाई देवटिब्बा पर चढ़ाई की सफलता

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Oct, 2020 09:43 PM

international mountaineer arun mehta brightens the country s name

हिमाचल की पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की 6001 मीटर ऊंचा देवटिब्बा पहाड़ पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही वरूण मेहता ने चढ़ाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही वरूण पहले भी हिमाचल, अरूणाचल, महाराष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर...

भिवानी (अशोक): हिमाचल की पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की 6001 मीटर ऊंचा देवटिब्बा पहाड़ पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही वरूण मेहता ने चढ़ाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही वरूण पहले भी हिमाचल, अरूणाचल, महाराष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहाड़ों पर चढ़ाई कर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर चुके हैं। अब इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए वरूण ने 21 सितंबर को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर हिमाचल की पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की 6001 मीटर ऊंचा देवटिब्बा पहाड़ पर चढ़ाई की और देश का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। 

PunjabKesari, haryana

सोमवार को भिवानी पहुंचने पर वरूण का खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही वरूण महता ने बताया कि उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा था, तब लॉकडाउन के समय में उन्होंने बिना जिम, बिना पार्क के घर पर तीन महीने तक लगातार अभ्यास किया, ताकि वे देश का नाम पूरे विश्व पटल पर चमका सकें। 

वरुण ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने पिछले वर्ष अफ्रीका के सबसे बड़े पहाड़ किलीमंजारों पर चढ़ाई की थी। वरूण ने सरकार से मांग की कि यदि सरकार यदि उनकी आर्थिक मदद करे तो वे आगे भी इस तरह से मेहनत करते रहेंगे तथा देश का नाम रोशन करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि वे अगले वर्ष यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ एल्ब्रूस पर चढ़ाई करेंगे। बता दें कि देश का नाम विश्व पटल पर चमकाने के लिए वरूण अपनी फॉर्मासिस्ट की नौकरी भी छोड़ चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!