6 वीं में पढ़ने वाली मासूम बच्ची ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Shivam, Updated: 03 Feb, 2020 08:07 PM

innocent girl suicide in yamunanagar

हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के गांव कुंजल कंबोज की एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के गांव कुंजल कंबोज की एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, 11 वर्षीय खुशी गांव कुंजल कंबोज के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी। रविवार देर शाम खुशी और उसके दादा घर में मौजूद थे। खुशी के दादा पशुओं के लिए घास लेने के लिए बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच खुशी ने घर के ही पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रही है। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जांच अधिकारी का कहना है कि धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!