Edited By kamal, Updated: 22 Apr, 2019 03:00 PM
इनेलो ने रोहतक लोकसभा सीट से प्रत्यासी के रूप में रिटायर फौजी धर्मबीर को चुनावी मैदान में उतारा...
रोहतक (दीपक भारद्वाज): इनेलो ने रोहतक लोकसभा सीट से प्रत्यासी के रूप में रिटायर फौजी धर्मबीर को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए वह सात गांव की पंचायत के बीच पहुंचे। जहां मौजूद लोगों के विरोध के चलते प्रत्याशी के रोने लगे वहीं उनके समर्थन में आए लोगों ने भी अपने आंसु बहाने शुरू कर दिए।
वहीं फौजी धर्मबीर से रोने के लिए सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा किया गया विरोध या अपमान मेरा अकेले का नहीं है बल्कि यह अपमान एक सैनिक है और सेना का अपमान है। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रत्यासी दीपेंदर सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अक्सर बड़े नेता इस तरह की पंचायतों में अपने आदमी भेजते हैं और विरोध करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।