इनेलो की परिवर्तन रथ यात्रा युवा नेता अर्जुन चौटाला की अगुवाई में पहुंची सिरसा, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Oct, 2023 08:17 PM

inld s parivartan rath yatra reached sirsa under the leadership

इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा के दौरान जो गांव छूट गए थे। उनमे अब इनेलो परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से जा रही है। इसी कड़ी में आज इनेलो की परिवर्तन रथ यात्रा सिरसा के कालांवाली क्षेत्र के गांव सुखचैन पहुंची। परिवर्तन रथ यात्रा की अगुवाई आज अभय चौटाला...

सिरसा(सतनाम): इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा के दौरान जो गांव छूट गए थे। उनमे अब इनेलो परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से जा रही है। इसी कड़ी में आज इनेलो की परिवर्तन रथ यात्रा सिरसा के कालांवाली क्षेत्र के गांव सुखचैन पहुंची। परिवर्तन रथ यात्रा की अगुवाई आज अभय चौटाला के बेटे इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला कर रहे थे।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पद यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा था। उसी प्रकार अब हरियाणा परिवर्तन रथ यात्रा को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पद यात्रा के दौरान जो गांव या इलाके छूट गए थे। अब हरियाणा परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से हरियाणा के सभी 90 विधानसभा के प्रत्येक गांव में इस यात्रा के माध्यम से जाएंगे।

वहीं एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखे जाने के सवाल के जवाब में युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस की कार्यवाही को आगे बढ़ाने में बहुत देर की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला तो बहुत पहले ही आ गया था और जब तीनों जगह पर इनकी ही सरकार थी, तब इस मुद्दे को हल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री तो इस मामले में लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब के चलते हरियाणा और पंजाब के लोगों को बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा है।

राजस्थान चुनावों में जेजेपी के लड़ने के सवाल पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि जो जोर ये अब राजस्थान में लगा रहे हैं, उससे ये तो पता चलता है कि हरियाणा में इनका अब कुछ नहीं रहा और उन्हें लगता है कि इससे कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। दुष्यंत चौटाला पर प्रहार करते हुए कहा कि पेंशन ना बढ़ा पाने की इनको टीस है,लेकिन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास जो डिपार्टमेंट हैं। उसी के किए वादे  पहले पूरे कर ले। अर्जुन चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि ताई इन्द्रो को शराब के ठेके गांव से बाहर करने का वादा किया था, उसका क्या? राजस्थान में जेजेपी की यात्रा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक तरफ तो ये हरियाणा के हितों की बात करते हैं, लेकिन ये हरियाणा में रह कर भी प्रदेश के लोगों का हित नहीं कर सकते, वो दूसरे प्रदेश में जा कर क्या हित करेंगे। 

 

                                       (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                       (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!