युवाओं के जरिए सत्ता का रास्ता तलाश रही इनेलो,एक लाख नौकरी देने के वादे वाला जॉब कैलेंडर किया जारी !

Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2024 12:36 PM

inld is looking for a way to power through the youth

किसी समय हरियाणा की सत्ता की धुरी रहने वाली इनेलो वर्तमान में पूरी तरह से हाशिये पर पहुंच चुकी है। बावजूद इसके इनेलो नेता लगातार खुद को मजबूत करने के प्रयासों में जुटे हुए है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद इनेलो अब प्रदेश के युवाओं को...

चंडीगढ़( चंद्र शेखर धरणी):   किसी समय हरियाणा की सत्ता की धुरी रहने वाली इनेलो वर्तमान में पूरी तरह से हाशिये पर पहुंच चुकी है। बावजूद इसके इनेलो नेता लगातार खुद को मजबूत करने के प्रयासों में जुटे हुए है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद इनेलो अब प्रदेश के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या में एक चौथाई 30 साल तक के युवा वोटरों की संख्या है। यानि की कुल मतदाताओं का करीब 25 फीसदी वोट बैंक हरियाणा के 30 साल तक के युवा है। इसी के चलते इनेलो ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए एक खास योजना तैयार की है, जिसके चलते इनेलो ने युवाओं के लिए जॉब कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के जरिए इनेलो ने सत्ता में आने पर प्रदेश में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। जॉब कार्ड में बताया गया है कि किस साल में कितनी नौकरी दी जाएगी। 

नौकरियों का विवरण 
इनेलो के जॉब कैलेंडर के अनुसार पार्टी 1 मार्च 2025 को 40 से 50 हजार युवाओं को ग्रुप डी में नौकरियां देगी। इसके बाद ग्रुप सी में दो चरणों में नौकरियां दी जाएंगी। पहले चरण में मई 2025 में और दूसरे चरण में नवंबर 2025 में 40 से 50 हजार नौकरियां दी जाएंगी। ग्रुप सी में भी जून 2025 और फिर दिसंबर 2025 में नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा ग्रुप ए में अप्रैल 2025 और अक्टूबर 2025 में नौकरियां देने का वादा किया गया है। इनेलो 2025 तक सभी नौकरी के लिए अधिसूचना जारी करने का वादा युवाओं से कर रही है। 

लोस में मिले 2 प्रतिशत से कम वोट
बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में इनेलो को पूरे हरियाणा में 2 प्रतिशत से भी कम वोट हासिल हुए है। राज्य में 18 से 19 वर्ष की आयु के 1 लाख 41 हजार 290 मतदाता ऐसे पंजीकृत हुए हैं, जिन्होंने पहली बार अपना वोट बनवाया है और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार अपना वोट दिया। कुल 1.97 करोड मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1.05 करोड़ पुरुष तथा 92.50 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य में 18 से 30 साल की उम्र के कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख 66 हजार 778 है। इनमें से 28 लाख युवक और करीब 20 लाख युवतियां हैं। अहम बात यह है कि इन युवाओं का मतदान प्रतिशत 75 फीसदी से ज्यादा का रहा है, इसलिए इनका वोट जिस भी राजनीतिक दल की ओर गया तो उसकी तकदीर बदल जाती है। हरियाणा में कुल 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता हैं। इनमें से एक चौथाई तो युवा वोटर ही हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में देंगे जानकारी
इनेलो की ओर से घोषणा की गई है कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों में खाली पड़े सभी पद 6 महीने में भरे जाएंगे। इस योजना में वंचित रहने वाले युवाओं को 21 हजार रुपए भत्ता देने का भी वादा किया गया है। जनता को इसकी जानकारी देने के लिए इनेलो ने अभी से फिल्ड में उतरने की योजना तैयार कर ली है। इसके तहत इनेलो आगामी 17 जून से 23 जून तक पूरे हरियाणा में जिला स्तरीय कार्यक्रम करेगी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इनेलो के ये कार्यक्रम पंचकूला से शुरू होंगे और सिरसा में खत्म होंगे। पार्टी की ओर से रोजाना 3 जिला स्तरीय कार्यक्रम किए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!