नहर में नहाने गया फौजी बहा...तलाश जारी, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 May, 2024 07:28 PM

a soldier died after drowning canal in tohana

हलके से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां गांव हंसेवाला निवासी एक फौजी की नहर में डूबने का मामला सामने आया है। युवक गुरुवार सुबह ही जम्मू कश्मीर से वापस अपने घर लौटा था और दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया...

टोहाना(सुशील सिंगला): हलके से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां गांव हंसेवाला निवासी एक फौजी की नहर में डूबने का मामला सामने आया है। युवक गुरुवार सुबह ही जम्मू कश्मीर से वापस अपने घर लौटा था और दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। नहर में नहाते समय फौजी पानी में बह गया। रात से फौजी की तलाश जारी है, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।  अभी भी उकलाना पुलिस हेड पर जाल लगाकर जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार हंसेवाला निवासी 26 वर्षीय मनजीत सिंह स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुछ साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। अभी वह अविवाहित है और वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में तैनात है। गुरुवार सुबह 5 बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर गर्मी अधिक होने के चलते 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। वहीं उसके मित्रों ने भी किसी को नहीं बताया कि वह कहां है। बताया जा रहा है कि परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली, जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह नहर में बह गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!