शोर मचाने से रोका तो शोरूम संचालक पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद दहशत का मंजर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Feb, 2026 12:21 PM

indiscriminate firing was done on the showroom operator

यमुनानगर का कोट बसावा सिंह गांव उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया, जब बस अड्डे पर स्थित गारमेंट्स शोरूम के संचालक सोहेल खान पर जानलेवा हमला हुआ।

यमुनानगर (परवेज खान)- यमुनानगर का कोट बसावा सिंह गांव उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया, जब बस अड्डे पर स्थित गारमेंट्स शोरूम के संचालक सोहेल खान पर जानलेवा हमला हुआ। सीसीटीवी की ये तस्वीरें गवाह हैं कि कैसे बेखौफ हमलावर हथियार लहराते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार विवाद की वजह बेहद मामूली थी। पीड़ित सोहेल खान के मुताबिक, पड़ोस का दुकानदार अपने साथियों के साथ शराब पीकर शोर-शराबा कर रहा था। जब सोहेल ने उन्हें टोका, तो पड़ोसी दुकानदार तैश में आ गया और उसने अपने पास रखे कट्टे से सोहेल पर सीधा फायरिंग कर दजान बचाने के लिए सोहेल पास के दूसरे शोरूम में भागा, तब जाकर उसकी जान बच सकी। दहशत का आलम यहीं खत्म नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शी अकरम ने बताया कि बदमाशों ने उसके सिर पर भी पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर बड़े आराम से फरार हो गए। शोरूम संचालक ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद एएसपी, डीएसपी और सीआईए समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
PunjabKesari
यमुनानगर में कानून व्यवस्था किस कदर चरमरा गई है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार रात को एक अस्पताल और मॉल पर फायरिंग हुई थी, जिसमें पुलिस ने एनकाउंटर भी किया था।
PunjabKesari
छछरौली थाना प्रभारी रोहतास कुमार का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!