UP में भी भाजपा के जाट चेहरे जीतेंगे: शर्मा

Edited By Updated: 11 Feb, 2017 12:41 PM

in up bjp jat faces will win rambilas sharma

शिक्षा व पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि

चंडीगढ़ (धरणी):शिक्षा व पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि हरियाणा के अंदर चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन का पश्चिम उत्तरप्रदेश के चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जाट बहुल्य मेरठ, बुलंद शहर व बागपत में भी बीजेपी के जाट चेहरे जीतेंगे। शर्मा का कहना है कि उत्तरप्रदेश और उत्तरखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनावों में अखिलेश व राहुल गांधी का गठबंधन पूर्णत: नापाक गठबंधन है जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।
प्रो. रामबिलास शर्मा उत्तरखंड व उत्तरप्रदेश के 2 दिवसीय चुनावी दौरे के बाद चंडीगढ़ पहुचे थे। शर्मा ने स्वामी जगदीशा नंद के विधान सभा क्षेत्र तथा 2 दर्जन अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित किया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हुड्डा की तरफ  इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोगों की राजनीति खिसक रही है। इसलिए किसानों को भड़का रहे हैं। शर्मा ने कहा की साक्षी मालिक और गीता फौगाट ने हरियाणा का नाम रोशन किया और दिलबाग सिंह सिहाग भारतीय सेना के चीफ रहे, लेकिन वह आरक्षण के कारण चीफ नहीं रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!