कैथल में राह चलती लड़कियों को अश्लील इशारे करता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार...CCTV में कैद हो गई थी करतूत

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Nov, 2025 02:42 PM

in kaithal a youth was making obscene gestures at girls on the road

कैथल सीटी थाना क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों से अभद्र हरकत करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है जो राह चलती महिलाओं और बच्चियों को अश्लील इशारे और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल सीटी थाना क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों से अभद्र हरकत करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है जो राह चलती महिलाओं और बच्चियों को अश्लील इशारे और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को जैसे ही इस दानव प्रवृत्ति इंसान की शिकायत मिली तो पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिटी थाना SHO गीता ने बताया कि हमारे पास एक शिकायत आई थी जिसमें एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल जाते हुए उसको गलत इशारे करता है। यही नहीं बल्कि वह तो प्राइवेट पार्ट दिखाता है और इनका पीछा करता है। पुलिस ने तुरत करवाई करते हुए लड़की की काउंसलिंग की और उसके बयान दर्ज किए। बताई गई जगह पर जब पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो एक व्यक्ति शेंकी तलाई बाजार के आसपास के रहने वाला उस सीसीटीवी वीडियो में गलत हरकत और प्राइवेट पार्ट दिखाता हुआ दिखाई दिया। जिसको लड़की द्वारा भी पहचान लिया गया। जिसको बिना किसी देरी के ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं SHO ने बताया कि आरोपी बाजार के रास्ते पर आने-जाने वाली महिलाओं और बच्चियों को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। SHO गीता का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!