अगर बहकाकर और अनर्गल बयानबाजी से चीनी के दाम कम हो सकते हैं तो मैं उनके साथ हूं, मंत्री गंगवा के बयान पर सुरजेवाला का पलटवार

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Aug, 2026 05:03 PM

if sugar prices can be lowered through misleading tactics and reckless rhetoric

गुर्जर धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : गुर्जर धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। चीनी के बढ़ते दामों पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के बयान पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि वह गंगवा का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें चीनी के दाम और सरकार की नीतियों की जानकारी होनी चाहिए।

सुरजेवाला ने कहा कि अगर बरगलाकर, बहकाकर और अनर्गल बयानबाजी से चीनी के दाम कम हो सकते हैं तो वह भी गंगवा के साथ मिलकर ऐसा करने को तैयार हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि देश में शुगर कंट्रोल ऑर्डर है, जो कांग्रेस के समय से लागू है। उन्होंने कहा कि भारत कभी चीनी का निर्यातक देश था, लेकिन आज विदेश से कच्ची चीनी मंगवाने की स्थिति आ गई है।

बोले- पेट्रोल में चीनी डालेंगे तो खाने के लिए कहां से आएगी

सुरजेवाला ने सरकार पर चीनी मिलों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ई-20 पेट्रोल के माध्यम से चीनी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पहले लाखों टन चीनी दूसरे देशों को निर्यात करता था, लेकिन आज कच्ची चीनी का आयात कर रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय चीनी मंत्री के पास इसका जवाब है? सरकार को यह समझना चाहिए था कि अगर पेट्रोल में चीनी का इस्तेमाल बढ़ेगा तो खाने के लिए चीनी कहां से आएगी। सरकार को जल्द इसका समाधान निकालना चाहिए। सरकार चीनी और लोगों की जिंदगी दोनों कड़वी करना बंद करे।

बोले- हरियाणा में अपराधियों की सरकार, कानून की नहीं

सुरजेवाला ने हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधी चरम सीमा पर हैं। ऐसा लगता है कि हरियाणा में अपराधियों की सरकार है, कानून की सरकार नहीं बची।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में जाकर जितना जोर लगाया जा रहा है, उसका आधा जोर हरियाणा से बदमाशों को पकड़ने में लगाया जाए। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि यह तो टूरिस्ट मुख्यमंत्री हैं, कभी-कभी हरियाणा आते हैं।”

सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

कैथल समेत पूरे हरियाणा में सड़कों पर लगे कचरे के ढेरों को लेकर भी सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और हरियाणा में सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी हैं। यदि सरकार उन्हें पूरी तनख्वाह और सुविधाएं नहीं दे सकती तो सरकार को गाड़ी में बने रहने का भी अधिकार नहीं है।

सुरजेवाला ने कहा कि यदि नायब सैनी सरकार को समझ नहीं है तो वह कम से कम बेंगलुरु जाकर कांग्रेस सरकार से सीख ले। उन्होंने दावा किया कि “हमने एक कलम से 28 हजार सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है।” उन्होंने हरियाणा के सफाई कर्मचारियों को भी इसी तर्ज पर पक्का करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो शहरों में महामारी फैलने का खतरा पैदा हो सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!