मैं राहुल गांधी के आने पर गया था, क्योंकि वह हमारे नेता हैं, सद्भाव यात्रा में शामिल होने के सवाल पर बोले भूपेंद्र हुड्डा

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 May, 2026 04:23 PM

i went when rahul gandhi arrived because he is our leader said bhupinder hooda

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जानकारी देते कहा कि

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। केरल में वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक अच्छे नेता हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सतीशन को उनकी शुभकामनाएं हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

 हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में कुछ बड़ा होने वाला है और आने वाले समय में जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसका सबसे अधिक असर गरीब व मध्यवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि Haryana Public Service Commission कार्यालय में करोड़ों रुपये पकड़े गए, जिससे भ्रष्टाचार की स्थिति उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ है और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि नौकरी नहीं मिलने के कारण प्रतिदिन नौ युवा आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियां लगातार रद्द हो रही हैं और हरियाणा के युवाओं की बजाय बाहरी लोगों को नौकरियां मिल रही हैं।
हुड्डा ने कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि National Crime Records Bureau की रिपोर्ट के अनुसार कानून व्यवस्था के मामले में हरियाणा चौथे स्थान पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रतिदिन घोटाले सामने आ रहे हैं और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी चिंता व्यक्त की। 

गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा में शामिल होने के सवाल पर हुड्डा ने स्पष्ट किया कि वह यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि वे केवल Rahul Gandhi के आने पर वहां गए थे, क्योंकि राहुल गांधी उनके नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कोई पार्टी कार्यक्रम नहीं था। वहीं Kuldeep Bishnoi के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि यदि कुलदीप बिश्नोई उनसे संपर्क करेंगे तो वह उनकी आवाज उठाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!