Edited By Isha, Updated: 02 May, 2024 05:45 PM
हरियाण के नारनौल में महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने महिला के सिर में तवा मार दिया। बताया जा रहा है पत्नी से पति ने गहने मांगे थे, जो देने से पत्नी ने मना कर दिया था। इसी कारण पति ने हैवानियत पर उतर आया।
नारनौलः हरियाण के नारनौल में महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने महिला के सिर में तवा मार दिया। बताया जा रहा है पत्नी से पति ने गहने मांगे थे, जो देने से पत्नी ने मना कर दिया था। इसी कारण पति ने हैवानियत पर उतर आया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह घर पर काम कर रही थी, तभी उसका पति आकर उसे गहने की मांगने लगा। जब उसने गहने देने से इंकार किया तो पति बौखला उठा ।पति ने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर रसोई में पड़ा तवा उसके सिर पर दे मारा। अंत में रसोई में पड़ा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और उससे कई वार महिला पर कर डाले। गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गई। घटना के वक्त सास ससुर घर पर थे, जबकि बच्चे घर से बाहर खेलने गए हुए थे।
महिला ने कहा कि पति के चंगुल से छूटने के बाद उसने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर पति को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।