बीमारी से परेशान जागृति ज्योतिषी से पूछ रही थी उपाय, दवा की डोज को लेकर होता था पति झगड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 May, 2026 09:21 PM

husband said jagriti suffering from ibs and taking overdoze of medicine

वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में गिरफ्तार पति सीए अमित सिंघल ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस की मानें तो अमित सिंघल ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी 32 वर्षीय जागृति बारी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम...

गुड़गांव,(ब्यूरो): वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में गिरफ्तार पति सीए अमित सिंघल ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस की मानें तो अमित सिंघल ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी 32 वर्षीय जागृति बारी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) अवसाद ग्रस्त थी। उसका इलाज भी चल रहा था। डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाईयों की ज्यादा डोस लेने के कारण दंपत्ति के बीच में झगड़ा होता था। वह हर बार डॉक्टर के द्वारा दिया गया परामर्श के अनुसार ही दवाईयां लेने के लिए बोलता था,लेकिन वह उसकी बात नहीं मानती थी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि जागृति अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थी। काफी समय से वह ऑनलाइन ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी बीमारी के बारे में पूछ रही थी, वह कब तक ठीक हो जाएगी। इसके लिए वह काफी पैसे भी खर्च कर रही थी। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि वह पत्नी की चिंता करता था, इसीलिए उसकी लाइव लोकेशन अपने फोन में देखता था। पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोजाना मेरठ से कैब में सुबह सात बजे गुरुग्राम ऑफिस के लिए आती थी और रोजाना रात नौ बजे तक पहुंच जाती थी।

 

जागृति ने उसके साथ हुई मारपीट के बाद चोटे के निशान के फोटो अपनी बहन को भेजी गई थी। जागृति के द्वारा भेजे गए फोटो में चोटे के निशान हाथ पर साफ दिख रहे है। परिजनों के द्वारा इन फोटो को गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा किया गया और आरोपी पति से पूछताछ भी की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 27 अप्रैल को मारपीट हुई थी,लेकिन उसकी शिकायत और मेडिकल नहीं हुआ था। हालांकि पोस्टमार्टम में चोट के निशान को जागृति के शव से मिले है।   

 

जागृति के भाई हार्दिक बारी ने बताया कि उसका परिवार मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है। उसकी बहन जागृति गुरुग्राम में 12 लाख के वार्षिक पैकेज पर एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। जागृति और अमित सिंघल की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब तीन साल पहले एक टूर के दौरान अमित ने जागृति को शादी के लिए प्रपोज किया था। शादी से पहले अमित का जागृति के घर आना-जाना भी था, जिससे दोनों के परिवार एक-दूसरे से वाकिफ थे। इससे अमित ने जागृति और परिवार का विश्वास जीत लिया। इसके बाद 22 नवंबर 2023 को दोनों ने लव मैरिज कर ली। 

 

सेक्टर-65 थाना पुलिस की मानें तो आरोपी से पूछताछ में आया कि उसकी पत्नी अवसाद से परेशान थी। दवाईयों की डोज ज्यादा लेने को लेकर दोनों का झगड़ा होता था। पत्नी का ध्यान रखने के लिए वह लाइव लोकेशन देखता था। आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!