HSSC रिजल्टः हरियाणा में 10 साल बाद JBT टीचर्स होंगे भर्ती , CM बोले- भर्ती रोको गैंग की तमाम कोशिशे रही नाकाम

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2024 12:19 PM

hssc result jbt teachers will be recruited in haryana after 10 years

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया है। 3770 से अधिक युवा पास हुए हैं। 2023 में निकाली गई इस ग्रुप की भर्ती के लिए 21-22 सितंबर 2023 को सीईटी एग्जाम कराया गया था। आयोग ने रिजल्ट श्रेणी और रोल नंबर वार कट ऑफ जारी...

चंडीगढ़ः हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया है। 3770 से अधिक युवा पास हुए हैं। 2023 में निकाली गई इस ग्रुप की भर्ती के लिए 21-22 सितंबर 2023 को सीईटी एग्जाम कराया गया था। आयोग ने रिजल्ट श्रेणी और रोल नंबर वार कट ऑफ जारी किया गया है।



वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भर्ती रोको गैंग की तमाम कोशिशों और बाधाओं को पार करते हुए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का मेरिट पर युवाओं को धड़ाधड़ रोजगार देने का सिलसिला अनवरत जारी है। आज 3770+ युवाओं का ग्रुप डी के लिए चयन हुआ है। योग्यता के आधार पर आप सब ने ये मंजिल हासिल की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ मेरिट पर सरकारी नौकरियां में भर्ती यूं ही करती रहेगी, युवा सिर्फ अपनी मेहनत, लगन और तैयारी पर ध्यान दें। इससे पहले सीएम ने हरियाणा के 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का होने की और आजीवन भविष्य सुरक्षित होने की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं।





इस वजह से हुई रिज्लट में देरी 
ग्रुप डी के बचे हुए पदों का रिजल्ट जारी होने में देरी का कारण पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के केस को बताया जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 मई को सामाजिक-आर्थिक मापदंड के अंकों को 31 मई 2024 तक खत्म करने का फैसला सुनाया था, इसलिए राज्य सरकार ने करीब 300 नए पदों की सूची भेजी थी। शुक्रवार देर शाम से इन पदों को शामिल कर बचे हुए पदों का रिजल्ट जारी करने की कोशिश की जा रही थी। सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!