HSSC Result 2024 Out: सीएम सैनी ने निभाया अपना वादा, रिजलट हुआ जारी , सीधे यहां से करें चेक

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2024 06:14 PM

hssc result 2024 out in haryana

हरियाणा के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 24,000 रिक्तियों के लिए आयोजित हुई एचएसएससी ग्रुप सी, डी परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जी हां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) 17 अक्टूबर को HSSC Group C और Group D Result

चंडीगढ़(धरणी)  : हरियाणा के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 24,000 रिक्तियों के लिए आयोजित हुई एचएसएससी ग्रुप सी, डी परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जी हां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) 17 अक्टूबर को HSSC Group C और Group D Result 2024 जारी कर दिए हैं। ऐसे में इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/Result से चेक कर सकते हैं। यहां Haryana HSSC Group C D Result 2024 PDF चेक करने का सीधे लिंक भी दिया गया है।

 
बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले घोषणा की थी कि 17 अक्टूबर को HSSC ग्रुप सी और डी भर्तियों के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। उन्होंने विधायक दल की बैठक में वादा किया था कि वे 24,000 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके वादे के मुताबिक आज ग्रुप सी और डी भर्ती के रिजल्ट आ गए हैं।उम्मीदवार सीधे लिंक HSSC Group D Result PDF Download 2024 Link के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।

 ऐसे करें डाउनलोड

  • हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अभ्यर्थी नीचे बताए आसान से चरणों की मदद से चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद Group C D Result का लिंक देखने के लिए 17 अक्टूबर की डेट से जारी पीडीफ में जाएं।
  • रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगइन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि की डिटेल्स डालें।
  • अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए इसका पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!